- परीक्षा के इस Stress को दूर करने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखे:
* सही समय प्रबंधन करे :
आपको अपनी
परीक्षा के शेड्यूल के अनुसार अपने पढाई का Time – Table बनाना होगा. किस
तरह पढ़ना है उसकी Planing बना ले और फिर उस योजना के तहत दिनचर्या का हर
हाल में पालन करे. अगर आपने बेहतर Time Management बनाई है तो इससे एग्जाम
की तैयारी में सहूलियत होती है, जिससे आपको तनाव भी नहीं होगा.
* पढाई के लिए बेहतर माहौल बनाये :
परीक्षा
के दिनों में आपका पढाई के लिए ऐसा माहौल होना चाहिए, जहाँ आपको किसी भी
प्रकार की बाधा न आये. आप किसी अलग कमरे में पढाई कर सकते है जहाँ कोई और न
हो. आप टेलीविज़न की आवाज और Music से तथा अन्य किसी भी प्रकार के शोर –
शराबे से दूर रहे जिससे आपको कोई Disturb न हो.
अगर आपने
इसमें लापरवाही की तो आप मेहनत करने के बावजूद किसी विषय को गहराई से समझ
नहीं पाएंगे. अगर आपका पढाई का माहौल अच्छा होगा तो तनाव भी आपसे दूर
रहेगा.
* आशावादी सोच अपनाये :
आशावादी
सोच हमारे अन्दर एक नयी स्फूर्ति पैदा करती है इसलिए एग्जाम से पहले अच्छे
रिजल्ट के बारे में इमेजिन करे और उसे एन्जॉय करे. आप यह कल्पना करे की
आपके क्लास में सबसे ज्यादा marks आये है और आप अगली क्लास में है.
इसके
अलावा आपके साथ पहले जो भी अच्छा हुआ, उसके बारे में विचार करे. इससे मन
में आशा का संचार होता है और तनाव को काबू में रखने में मदद मिलती है. रोज
एक नयी उम्मीद देने वाला विचार मन में अवश्य लाये.
* पढाई के बीच ब्रेक है जरुरी :
परीक्षा
के दौरान स्वाभाविक रूप से पढाई में तीव्रता आ जाती है. ऐसे में लम्बे समय
तक स्टडी में लगे रहना थकान उत्पन्न करता है. इसलिए गहन अध्ययन के दौरान
बीच – बीच में ब्रेक जरुर ले. साप्ताहिक व मासिक ब्रेक भी फायदेमंद है.
इससे स्ट्रेस की मात्रा कम होती है और Freshness से की गई Study अधिक लाभ
पहुंचती है.
ब्रेक के
दौरान आप दोस्तों से बाते कर सकते है, गाना सुन सकते है, थोड़ा टहल सकते है
और कुछ हल्का – फुल्का खा- पी सकते है. साप्ताहिक ब्रेक के तहत movie देखे
या दोस्तों के घर जाये. परीक्षा ख़त्म होने के बाद Result के बारे में सोचते
रहने के बजाय कही टूर पर निकल जाये या अपनी किसी नयी Hobby को विकसित करने
का प्रयास करे.
* दवा से करे परहेज :
एग्जाम के
दिनों में Tension का होना आम बात है. यह हर उस छात्र को होता है जो अपनी
पढाई और परीक्षाओ के प्रति गंभीर होता है. इसलिए इस चिंता को दूर करने के
लिए किसी ड्रग या दवा के सेवन से बचे. कई स्टूडेंट्स जो अपने Exam के तनाव
को नहीं झेल पाते वे छात्र इस तनाव को कम करने के लिए सिगरेट, शराब, किसी
दवा व अन्य नशीली चीजो का सेवन करते है जो उनके मानसिक और शारारिक स्वास्थय
के लिए बहुत ही हानिकारक होता है. इसलिए आप इन चीजो से बचे.
* समझने के लिए किसी Expert की सलाह ले :
परीक्षाओ
के दौरान यदि किसी Subject या Topic को समझने में मुश्किल आये तो उस विषय
के Expert से Advise जरुर ले. वह Expert आपके Teacher हो सकते है, आपके बड़े
भाई – बहन हो सकते है या वो छात्र हो सकते है जिनकी इस विषय पर अच्छी पकड़
हो. अगर आपकी तैयारी अच्छी होगी तो Stress भी कम होगा.
* संतुलित आहार बहुत जरुरी है :
स्टडी के
दौरान अपने खान – पान को भूल जाना अक्सर Students की आदत होती है. इसका
पढाई पर विपरीत असर होता है. जब सेहत ही सही नहीं होगी, तो भला पढाई कैसे
अच्छी तरह से हो सकेगी ? इसलिए संतुलित खाए. इस दौरान जंक फ़ूड की अधिकता से
बचे. ऐसे आहार न ले, जो जरुरत से ज्यादा तैलीय और वसायुक्त हो. एक बात और,
नियमित अन्तराल पर खाना जरुर खाएं. पढाई के कारण खाना कतई न भूले.
* एक्सरसाइज के लिए समय निकाले :
परीक्षाओ
के दिनों में तनाव से निकलने का सबसे आसान तरीका है नियमित रूप से व्यायाम
करना. व्यायाम आपको मानसिक रूप से व शारारिक रूप से फिट रखेगा. यह याद रखे
कि शारारिक सक्रियता मानसिक तनाव को कम करने में मददगार होती है. बीच – बीच
में रिलैक्स्ड होकर गहरी साँस लेना फायदेमंद होता है.
* पर्याप्त नींद तनाव को करता है दूर :
नींद का
मनुष्य के स्वस्थ रहने से गहरा नाता है. आप किसी भी स्वस्थ व्यक्ति से पूछ
ले आपको यह जरुर पता चल जायेगा की जो व्यक्ति स्वस्थ होता है वह अपनी नींद
पूरी लेता है. मानसिक काम की अधिकता के दौरान न सिर्फ आराम बल्कि नींद की
भी पर्याप्त जरुरत होती है. इसलिए परीक्षा के दौरान भी कम से कम 7 घंटे की
नींद जरुर ले. आप नींद से किसी भी प्रकार का समझौता न करे.
* सकारात्मक सोच रखे :
परीक्षा
के समय पर Positive Thinking रखना बहुत ही आवश्यक होता है. अगर हम अच्छा
सोचते है तो अच्छा होता है और वही बुरा सोचते है तो बुरा होता है. इसलिए
पॉजिटिव सोच रखना बहुत जरुरी है. यह आपको Negative Thoughts से तो बचाएगा
ही साथ ही साथ आपको पढाई के तनाव से भी दूर रखेगा.
दोस्तों
आप परीक्षाओ की ठीक से तैयारी करे, अगर एग्जाम की तैयारी आपने ठीक ढंग से
की होगी तो अच्छे Marks आ ही जायेंगे. आपके लिए कुछ भी काम असंभव नहीं है,
अगर आप उसे पूरे मन व लगन से करते है. दोस्तों आप यहाँ बताये गये टिप्स को
पूरी दृढ़ता के साथ जरुर फॉलो करे यह आपको exam stress से दूर रखेंगे.
किन्तु यह याद रखे की केवल योजना बनाने से ही बात नहीं बनती बल्कि उसके
क्रियान्वन को लेकर दृढ – प्रतिज्ञ रहे.